logo

युवाओं पर लाठियों का प्रहार हेमंत सरकार की ताबूत में अंतिम कील साबित होगा- दीपक प्रकाश

deepak_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पंचायत स्वयं सेवक सोमवार को अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। जिनपर पुलिस ने बरर्बता से लाठिचार्ज किया। इन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने आज रिम्स जाकर पंचायत स्वयंसेवक संघ के जख्मी एवम घायल सदस्यों से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार किया है।


अनशनकारियों से सरकार बात करना भी उचित नहीं समझती
दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत स्वयंसेवक संघ के सदस्यों पर कल पुलिस द्वारा हुआ बर्बर लाठीचार्ज हेमंत सरकार की ताबूत अंतिम कील साबित होगा। एक तरफ राज्य सरकार युवाओं को झूठे आश्वासन के लिए करोड़ों के विज्ञापनों पर खर्च कर रही वहीं अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे अनशनकारियों से सरकार बात करना भी उचित नहीं समझती। 
हेमंत सरकार हिटलर शाही की याद ताजा कर रही
उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से धरने पर बैठे थे। जब उनकी मांगों को सरकार अनसुनी करने लगी तो उन्होंने लोकतांत्रिक प्रदर्शन का सहारा लिया। ऐसे में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बर्बर लाठीचार्ज आपातकाल और हिटलर शाही की याद ताजा कर रही है। ऐसी सूचना मिल रही है कि पुलिस कर्मियों के साथ सादे लिबास में सत्ताधारी गठबंधन के अराजक तत्वों ने भी पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों पर लाठियां बरसाई हैं।


यह सरकार सदन से सड़क तक संवाद से भागती है
दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर पंचायत स्वयंसेवको की पिटाई की गई है जिसमे सैकड़ों लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। बेरोजगारों,नौजवानों पर यह कोई पहली पुलिसिया कार्रवाई नहीं है। बल्कि इस सरकार ने इसके पूर्व में भी चाहे सहायक पुलिस कर्मी हों या आंगनबाड़ी सेविका सहायिका या अन्य इस सरकार ने सबकी आवाज को दबाने केलिए पुलिसिया दमन का सहारा लिया है। यह सरकार सदन से सड़क तक संवाद से भागती है। संवाद से समाधान नहीं चाहती। इसकी नियत और नीति में दमनकारी सोच है। राज्य सरकार की नाकामियों,विफलताओं कोआज राज्य का आदिवासी मूलवासी समाज पूरी तरह समझ चुका है। यदि राज्य सरकार जनसमस्याओं के निदान में सक्षम नहीं है तो इसे गद्दी छोड़ देना चाहिए नही तो भाजपा कार्यकर्ता इस भ्रष्ट निकम्मी सरकार को गद्दी छोड़ने केलिए बाध्य कर देंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT